कनेक्टिंग टू सर्व अभियान के तहत शिविर का आयोजन
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक के आदेशानुसार चलाए जा रहे कनेक्टिंग टू सर्व अभियान के तहत जिला जेल में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने उपस्थित कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान कैदियों के समस्याएं सुनी तथा जेल अधीक्षक को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन भी किया गया, जिसमें पैनल अधिवसक्ता विजय पाल तंवर एवं पराविधिक स्वयं सेविका अमिता ने भाग लिया।