फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मांगें मानीं, 23 को हड़ताल पर नहीं जाएंगे हरियाणा के आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मांगें मानीं, 23 को हड़ताल पर नहीं जाएंगे हरियाणा के आढ़ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ई-ट्रेडिंग को लेकर अब आढ़ती 23 सितंबर को हड़ताल पर नहीं जाएंगे। बुधवार शाम चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर आढ़ती एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की लगभग सभी मांगों को मान लिया है। इस कारण एसोसिएशन ने हड़ताल स्थगित कर सीएम का आभार जताया है।
कैथल आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने बताया कि प्रदेश की आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता के नेतृत्व में आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चंडीगढ़ में उनके आवास पर बैठक हुई। जिसमें कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक असीम गोयल, विमुक्त एवं घुमंतू जाति कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजीव जैन ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री को आढ़तियों ने बताया कि ई-ट्रेडिंग के हक में ना तो प्रदेश का किसान हैं और ना ही आढ़ती। इस प्रणाली के कारण दशकों पुराना आढ़ती किसान संबंध खराब होगा और प्रदेश के 35000 आढ़ती और 70000 मुनीम व अन्य कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। जिससे पूरे प्रदेश को भारी नुकसान होगा। इसके अलावा निर्यातकों की ओर से भुगतान ना होने के कारण आढ़तियों को काफी दिक्कतें आ रहीं हैं। पंजाब की तर्ज पर जीएसटी से भी मुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरेवाला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ई-ट्रेडिंग के फैसले को वापस लेने, सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों को डिफाल्टर निर्यातकों के खिलाफ कार्रवाई कर आढ़तियों के फंसे हुए रुपये दिलवाने के निर्देश देने एवं जीएसटी पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर फैसला लेने का आश्वासन दिया। जिसका आढ़तियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आढ़ती मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधायक असीम गोयल सहित सभी के आभारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें