फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में भिड़े डॉक्टर और फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी में भिड़े डॉक्टर और फार्मासिस्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पेड़ काटने को लेकर राजौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर व फार्मासिस्ट आपस में भिड़ गए। डॉक्टर ने कर्मचारी को गालियां दी और फिर ईंट से हमले का प्रयास किया। मामला स्वास्थ्य विभाग तक भी पहुंचा, लेकिन विभाग की फजीहत होने से बचाने के लिए इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर द्वारा गाली गलौज और झगड़ा करने का वीडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।
पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर एक मिनट 54 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजौंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक डॉक्टर सरकारी क्वार्टरों में किसी को जमकर गालियां दे रहा है। जिस व्यक्ति के साथ झगड़ा हो रहा है, उसमें वह व्यक्ति नजर नहीं आता, लेकिन डॉक्टर गालियां देते हुए उसे झगड़ने के लिए अपनी तरफ आने को बोलता है। इसके बाद डॉक्टर एक कोने में पड़ी ईंट मारने के लिए उठाता है और दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है। वहां आसपास खड़े लोग दोनों को झगड़े से रोकने का प्रयास करते हैं। दोनों के बीच बचाव होने पर वीडियो में नजर नहीं आने वाला व्यक्ति डॉक्टर को गाली देता है तो गुस्से में आकर डॉक्टर दोबारा फिर ईंट उठाने लगता है।
विज्ञापन

नींबू का पेड़ काटने पर विवाद
बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को डॉक्टर गाली दे रहा है वह व्यक्ति राजौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। करीब तीन दिन पहले नींबू का पेड़ कटवाने पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अशोक चौधरी ने बताया कि वीडियो आई है लेकिन उनके पास चल नहीं रही है। सोमवार को मामले की जांच की जाएगी। अगर गाली-गलौज हुआ है तो वह गलत है। उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें