फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू सुभाष नगर में गली को लेकर विवाद, गली तोडने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू सुभाष नगर कॉलोनी में गली को लेकर विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वार्ड नंबर 14 न्यू सुभाष नगर कॉलोनी में शनिवार को गली को लेकर गली वासियों और एक अन्य पक्ष में ंविवाद हो गया। गली नंबर 11 में कुछ लोगों ने यह कहकर गली में मिट्टी गिरवा दी कि गली उनके प्लाट से गुजर रही है। जिस कारण वे इस पर कब्जा लेंगे। जबकि गली में रह रहे लोगों का यह कहना है कि इस गली के निर्माण को 25 से भी अधिक वर्ष हो चुके है। यहां कोई भी व्यक्ति अपना हक नहीं जमा सकता है। गली में रहने वाले कर्मचंद सैनी, राजेंद्र, बलवान, कमलेश, रोशनी, रामकुमार ने बताया कि इस गली में कुल 100 के करीब घर हैं, जिनका केवल इसी गली के माध्यम से आने जाने का रास्ता है। ऐसे में कोई व्यक्ति गली में अपने प्लाट होने का हक नहीं जमा सकता। अब कुछ लोग आकर कह रहे हैं कि गली उनके प्लाट से निकल रही है। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा, बीरमती, सुदेश, धर्म सिंह, राजेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
दूसरे पक्ष का कहना है कि यह जमीन उनकी है। इसलिए वह अपनी जमीन पर कब्जा ले रहे हैं।

आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
जिस समय गली में हुए विवाद पर सभी मोहल्ला वासी एकत्रित हुए थे तो लोगों ने पुलिस को तुरंत इस विवाद की सूचना दे दी थी। लेेकिन पुलिस 30 से 40 मिनट के बाद घटनास्थल पर केवल एक पुलिस कर्मचारी ही पहुंचा। जिसके बाद कर्मचारी ने लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी शिकायत देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा ने कहा कि गली कई सालों से है। तभी से यह रास्ता है। जब यहां सीवरेज डाले गए, पहले गली बनाई गई तो उसी समय दावा किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें