फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीलकंठ जा रहे 14 कांवड़ यात्री ऋषिकेश में घायल, तीन एम्स रेफर

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ऋषिकेश। कैथल जिले से नीलकंठ महादेव धाम जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ यात्रियों का ट्रक शनिवार सुबह ऋषिकेश-देहरादून मोटर मार्ग पर सात मोड़ काली मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में 14 कांवड़ यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब ट्रक देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। ट्रक में चालक समेत ग्राम सीमन, जिला कैथल (हरियाणा) के कुल 28 कांवड़ यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन चालक द्वारा नियंत्रण खोना प्रतीत होता है। फिलहाल हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है। सीएमएस डॉ. उत्तम सिंह खारोला ने पुष्टि की कि तीन यात्रियों की स्थिति गंभीर है, जबकि शेष घायलों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल यात्री

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में अभिषेक, साहिल पुत्र दर्शन और गोल्डी शामिल हैं। इनको प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

इनके अलावा सनी पुत्र ओमप्रकाश, शेखर पुत्र राजेंद्र, प्रवीण पुत्र सतपाल, तरसेन पुत्र रंजीत, रवि पुत्र गुरुविन्दर, रोहित पुत्र सुभाष, वंश पुत्र सिकंदर, विक्रम पुत्र जसपाल, सावन पुत्र सुमेर चंद, रजत पुत्र भगवान दास और नितिन। इन सभी को हल्की चोटें आई हैं और सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें