संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालयों व बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां संबंधित अधिकारियों की ओर से आमजन की समस्याएं सुनी जा रही हैं। सोमवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 14 शिकायतें आई, जिनमें से तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
नगर परिषद कैथल में कुल 10 शिकायतें आई। तय समय अवधि में इन शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं नगर पालिका चीका में दो शिकायत प्राप्त हुई और जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। पूंडरी व सीवन में एक-एक शिकायतें प्राप्त हुई, संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। वहीं बीडीपीओ कार्यालयों की बात करें तो कैथल और गुहला में एक-एक शिकायतें आई, जिनका मौके पर ही समाधान हो गया। कलायत में दो शिकायतें आई, जिनमें से एक का मौके पर ही समाधान हो गया।