फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़सीकरी कलां में अंबेडकर पुस्तकालय का 13वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
बढ़सीकरी कलां में हांसी के तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ाण का स्वागत करते आयोजक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कलायत। गांव बढ़सीकरी कलां स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय के 13वें स्थापना दिवस पर वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुस्तकालय की स्थापना से अब तक युवाओं को मिली रोजगार की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के पहले सत्र में हांसी के तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ाण मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों की तरह पुस्तकालय भी युवाओं की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुस्तकालयों से शिक्षा को बढ़ावा मिलता है और युवा ज्ञान हासिल कर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से पुस्तकालयों को मजबूत करने में सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हरियाणा की पहली बलिदानी कैप्टन पूनम रानी को भी याद किया गया। उनके नाम से स्थापित पुस्तकालय की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गुरदेव सिंह बढ़सीकरी ने की। बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर में पुस्तकालय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इस दौरान विद्यार्थियों और कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों की भी भागीदारी रही।

बढ़सीकरी कलां में हांसी के तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ाण का स्वागत करते आयोजक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें