फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बार काउंसिल चुनाव में 1390 वकीलों ने किया मतदान

Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए जिले में मतदान शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। 1390 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली।

चुनाव के लिए कैथल जिले में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। बार एसोसिएशन भवन के प्रथम तल पर बूथ नंबर 152, 153 और 154 बार रूम, लाइब्रेरी और मनोरंजन कक्ष में स्थापित किए गए थे। कैथल बार में कुल 1659 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। वहीं गुहला बार एसोसिएशन में प्रथम तल पर एक बूथ बनाया गया, जहां 146 अधिवक्ता मतदाता हैं।
विज्ञापन


चुनाव के सुचारू संचालन के लिए छह पोलिंग पार्टियां तैनात की गई थीं, जिनमें चार मुख्य और दो रिजर्व टीमें शामिल रहीं। जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की थी। कैथल क्षेत्र के लिए एसडीएम अजय हुड्डा और गुहला-चीका क्षेत्र के लिए एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुबह मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। कैथल बार से पूर्व प्रधान संदीप शर्मा, पूर्व सचिव मुनीष राठी और सोमदत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


इस बार हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से कुल 157 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान प्राथमिकता के आधार पर हुआ। इनमें से 25 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर बार काउंसिल के चेयरमैन का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें