फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो बदमाशों से पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान राकेश निवासी तितरम और अंकित निवासी नरड़ के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम गश्त के दौरान हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हरसोला कट के पास पहुंची। इसी दौरान सिपाही रवि को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी अवैध हथियारों के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव प्योदा की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एएसआई शमशेर सिंह की टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में उन्होंने पहचान राकेश और अंकित के रूप में बताई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान राकेश के कब्जे से एक देसी पिस्टल (.32 बोर), एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं अंकित के पास से एक देसी पिस्टल (.32 बोर), एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें