फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच मामलों में 1381 बोतल शराब बरामद

Sat, 14 Jun 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के पांच मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1381 बोतल शराब बरामद की है। इनमें देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर शामिल है।

सीआईए-वन टीम के एचसी बलिंद्र ने सूचना पर भाणा निवासी बलवंत सिंह के मकान पर दबिश दी। बाथरूम से 840 बोतल देसी शराब बरामद की गई। चौकी अरनौली पुलिस के एचसी सतीश कुमार की टीम ने उपली-अरनौली रोड पर खेत में बने कोठे पर छापा मारा।  अरनौली प्लाट निवासी रणधीर सिंह के पास से 114.5 बोतल देसी व 19.75 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


गुहला के एएसआई मुकेश कुमार की टीम ने दाबनखेड़ी से नन्हेड़ा रोड पर बने अवैध ठेके पर छापा मारकर दाबनखेड़ी निवासी प्रीतम सिंह को पकड़ा। कब्जे से 84 बोतल देसी, 20.75 बोतल अंग्रेजी शराब व 14 बोतल बीयर बरामद हुई।

तितरम के एचसी पवन व एएसआई रविंद्र कुमार की टीम ने एनएच-152 पर प्योदा के पास स्थित जनता रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके से एंप्लाइज कॉलोनी, कैथल निवासी विक्रम सिंह को 72 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कलायत के एसआई विजय कुमार की टीम ने कुराड़ व लांबाखेड़ी के बीच नाकाबंदी में कुराड़ निवासी कुलदीप को पकड़ा। वाहन से 216 बोतल बीयर बरामद हुई। पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें