फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अभियान में 138 वाहनों के चालान

Tue, 13 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस की ओर से चार जनवरी से 11 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 138 वाहन चालकों का चालान काटा। अभियान के तहत गलत लेन में वाहन चलाने, लाल-नीली बत्ती का दुरुपयोग करने, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा प्रेशर हॉर्न, बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाजें निकालकर या अन्य तरीकों से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गलत लेन में वाहन चलाने के 78, ध्वनि प्रदूषण करने के 6, लाल-नीली बत्ती का गलत इस्तेमाल करने के 51 और शराब पीकर वाहन चलाने के 3 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस प्रकार कुल 138 वाहनों के चालान किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें