विद्यार्थियों ने 134ए के तहत परीक्षा दी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में 134 ए के तहत 2355 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 1122 ने परीक्षा दी। कैथल ब्लॉक में करीब 800 विद्यार्थियों ने चार परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा दी।
शिक्षा विभाग ने परीक्षा के लिए राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा, राजकीय कन्या स्कूल गीता भवन मंदिर, राजकीय उच्च विद्यालय गली नंबर-4 व पट्टी अफगान सीनियर सेकेंडरी स्कूल को केन्द्र बनाया हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि परीक्षा बिलकुल शांतिप्रिय ढंग से हुई।
निजी स्कूलों में दाखिले के लिए दी परीक्षा
कलायत के निजी स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने 134ए के तहत रविवार को परीक्षा दी। खंड शिक्षा अधिकारी महेश चंद ने बताया कि कक्षा दूसरी से 12वीं कक्षा के परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस दौरान उन बच्चों की परीक्षा नहीं ली गई जिन बच्चों को 11वीं कक्षा में इस नियम के तहत प्रवेश लेना है। 11वीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों को बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हासिल किए गए नंबरों को ध्यान में रखते हुए मेरिट अनुसार प्रवेश लिया जाएगा। करीब 140 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। उन्होंने बताया कि परिणाम के आधार पर ही 7 जुलाई को प्रथम ड्रॉ निकाला जाएगा जबकि शेष रिक्त रहने वाली सीटों के लिए दूसरा ड्रॉ 18 जुलाई को निकाला जाएगा।