फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन व हैफेड अधिकारियों के बीच विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नई अनाज मंडी कैथल व विभिन्न खरीद सेंटरों से गेहूं के उठान में ट्रक यूनियन व हैफेड कर्मचारियों के बीच विवाद के मामले में सतनाम राइस मिल के 5 ट्रकों के टोकन रद्द कर दिए गए हैं। बुधवार को ट्रक यूनियन के प्रधान रामफल राविश ने कहा कि हैफेड के इंस्पेक्टर ने मिलीभगत करके 5 ट्रकों को सतनाम राइस मिल में सीधा बिना नंबर के उतरवाया जा रहा था। जो मंडी से कई-कई चक्कर लगा रहे थे, जबकि उनके ट्रकों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा था। अब यूनियन ने इन 5 ट्रकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। बुधवार सुबह इंस्पेक्टर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस चौकी में दी है। साथ ही सीएम विंडो व अन्य जगहों पर भी शिकायत दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम हैफेड अनूप नैन ने कहा कि उनके पास शिकायत आई थी कि 5 ट्रकों को लेकर विवाद है। ये टोकन यूनियन ने ही दिए थे। सतनाम राइस मिल में धर्मकांटे को हैफेड ने अनुमति इसीलिए दी है कि वहां प्लिंथ को किराये पर लिया हुआ है। ट्रक यूनियन के ट्रक भी वहां वजन करवा सकते हैं। लेकिन ट्रक यूनियन को इस बारे में शायद पता नहीं होगा, जिन्हें पता था, वे वजन करवा रहे थे। वह धर्मकांटा सभी के लिए है। जान से मारने की धमकी देने संबंधी मामला उनके संज्ञान में नहीं हैं। एसएचओ सिटी नन्हीं देवी का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आरोप बेबुनियाद
उधर, सतनाम राइस मिल संचालक एवं राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान सचिन मित्तल ने कहा कि उनकी मिल की 5 ट्रकों पर बिना नंबर के माल ढुलाई का जो आरोप लगाया गया है, वह बेबुनियाद है। उनकी 5 गाड़ियां मंडी से बिना रिश्वत के माल उठा रही हैं, जबकि उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि दूसरे ट्रकों की तरह वे भी बिना रिश्वत के उठान ना करें। लेकिन उनका मकसद बिना रिश्वत के आढ़तियों के माल का उठान करवाना है। आढ़तियों ने अब रिश्वत के साथ उठान पर रोष जताया है। उनकी गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें