कैथल। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सड़क हादसों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने 23 फरवरी से 1 मार्च तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 133 वाहनों के चालान किए। इनमें गलत लेन में वाहन चलाने के 60, ध्वनि प्रदूषण करने के 5, लाल नीली बत्ती इस्तेमाल के 62 तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इस दौरान सभी वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।
एसपी उपासना ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन यातायात नियमों का पालन करे। संवाद