फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार जमा न करवाने वाले असलाधारकों की बनाई जा रही है सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार जमा न करवाने वाले असलाधारकों की बनाई जा रही सूची
विज्ञापन

कलायत। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते पुलिस प्रशासन द्वारा सभी असला धारकों से अपने हथियार पुलिस स्टेशन व गन हाऊस में जमा करवाने की अपील बार-बार की जा रही है। इसके बावजूद भी आज भी थाना कलायत के अधीन आने वाले गांव में सैकड़ों ऐसे असला धारक है जिन्होंने असला पुलिस स्टेशन में जमा नहीं करवाया। थाना प्रभारी चंद्रभान शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस कप्तान वसीम अकरम के निर्देश में जिला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों व नशा का कारोबार करने वालों पर पूरी तरह नकेल डाली जा रही है। चुनाव को ध्यान में रखते असला धरकों का अपना असला जमा करवाने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कलायत थाना क्षेत्र में 560 लाइसेंसी हथियार असला धारकों के पास है। इनमें से अब तक करीब 400 हथियार पुलिस स्टेशन अथवा गन हाउस में जमा हो चुके है जबकि शेष असलाधारक पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही अपील पर संज्ञान नहीं ले रहे। उन्होंने बताया कि ऐसे असला धारकों की पूरी सूची तैयार कर जिला मुख्यालय प्रेषित की जा रही है ताकि आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने असला धारकों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपना असला आज ही पुलिस स्टेशन में जमा करवा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें