राष्ट्रीय कबड्डी लीग में कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने राजस्थान को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महाराजा सूरजमल स्टेडियम में मंगलवार शाम को स्टार कबड्डी एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय स्टार कबड्डी लीग की शुुरुआत हुई। जिसमें 15 राज्यों से 16 टीमें लगातार तीन दिन तक कबड्ड़ी में अपना दमखम दिखाएंगे। इस स्टार कबड्डी लीग की शुरुआत एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहला मैच हरियाणा व राजस्थान के बीच हुआ। जो काफी रोमाचंक रहा। इस प्रतियोगिता में 58 किलो भार वर्ग की लड़कों व लड़कियों की आठ टीमें, ओपन लड़कों व ओपन लड़कियों की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता में आठ से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इस लीग में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में पहले दिन 58 किलो भार वर्ग में दो मुकाबले आयोजित हुए। जिसमें पहला मैच हरियाणा व राजस्थान और दूसरा मैच यूपी व पंजाब के बीच आयोजित हुआ। जिसमें हरियाणा ने 44 अंक लेकर राजस्थान को केवल 17 अंको तक समेट कर रखा। जिससे हरियाणा की टीम कुल 27 अंको से शिकस्त दी। इस मौके पर स्टार कबड्डी लीग एसोएशिन के प्रधान अशोक गोयल, उप प्रधान मनोज कुमार, एडवोकेट पवन ढुल, सुखबीर चहल सहित अन्य मौजूद रहे।