फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बदनारा के ग्रामीण व बिजली कर्मचारियों में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण व बिजली कर्मचारियों में हुआ समझौता
विज्ञापन

फोटो नंबर-38
पूंडरी। बिजली निगम कर्मचरियों व गांव बदनारा के कुछ लोगों की पंचायत बिजली बोर्ड स्थित शिव मंदिर में हुई। जिसमें बदनारा के सोहनलाल ने बिजली कर्मचारियों से माफी मांगते हुए बिजली निगम द्वारा लगाए गए जुर्माने को भरने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि 25 जनवरी को बिजली निगम के कर्मचारियों ने सोहनलाल के खिलाफ बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर मामला दर्ज करवाया था, जिसके रोष स्वरूप उसकी पत्नी व सोहनलाल ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर के दोनों पक्षों की पंचायत हुई और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि दोनों पक्ष पुलिस से मामला वापस ले लेंगे और गांव सरपंच ने बिजली कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि भविष्य भी सभी ग्रामीण कर्मचारियों का सहयोग करेंगे। इस मौके पर कर्मचारी अध्यक्ष बलवान सिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेंद्र कुमार, सोहनलाल, धर्मपाल, सतपाल, ओमप्रकाश, रामशरण, जोगीराम, पवन कुमार जेई व मामूराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें