फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई अधिकारियों पर चावल में मिट्टी मिलाने का मामला उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई अधिकारियों पर चावल में मिट्टी मिलाने का आरोप
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों ने अधिकारियों पर कट्टों में मिलावट कर मोटा मुनाफा कमाने का लगाया आरोप
फोटो संख्या-44 व 45
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड (कैथल)। एशिया के सबसे बड़े भारतीय खाद्य निगम ढांड के गोदामों में अधिकारियों द्वारा चावलों में मिट्टी एवं कंकर मिलाने का मामला सामने आया है। मामले को ट्रक ड्राइवरों ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, जगदीश, निर्मल, दिलबाग, बबलू, रवि, विक्रम सिंह, पलविंद्र सिंह, संजू, राजेश ने मीडिया के सामने उजागर करते हुए कहा कि यह सब गोलमाल पिछले काफी दिनों से एफसीआई ढांड में कार्यरत अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि एफसीआई के अधिकारी सरकारी गोदामों में लगे स्टाक में चावल के कट्टों को खोलकर उनमें मिट्टी व कंकर मिलाकर स्पेशल ट्रेन में लोड करके गंतव्य को पहुंचाते हैं। जब ट्रक ड्राइवर इस मिलावट के धंधे का विरोध करते हैं तो एफसीआई के अधिकारी उनकी गाड़ी का वजन कम दिखाकर उन पर शॉर्टेज डाल देने की धमकी देते हैं। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि आज तो उनके सब्र का बांध टूट ही गया और उन्होंने इस गोरखधंधे को मीडिया के सामने उजागर करने का हौसला बनाया। ट्रक ड्राइवरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाई जाए तो बहुत बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि रात के समय जो चौकीदार गोदामों में पहरा देते हैं उन पर दबाव बनाकर यह अधिकारी चावलों के कट्टों को खोलकर उनमें मिट्टी व कंकर मिलाकर फिर से उन्हें स्टाक में लगवा देते हैं। जो चावल मिट्टी कंकर की एवज में बचता है उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। वहीं मिलर्स का कहना है कि जब गोदाम में गाड़ी लगाते समय एक-एक कट्टे में फरखी लगाकर चावल की गुणवत्ता जांची जाती है। जो चावल सरकारी मापदंड पर खरा उतरता है उसे ही स्टाक में लगवाया जाता है। फिर आज यह मिट्टी कंकर मिलावट वाले चावल के कट्टे कहां से आए।
ढांड एफसीआई के क्वालिटी मैनेजर कर्मजीत ने बताया कि आज स्पेशल ट्रेन लगी हुई है। घराड़सी से जो चावल के कट्टे ट्रकों में लोड होकर आए हैं। उनमें क्वालिटी जांचने पर पाया कि चावलों में मिट्टी व कंकर की मिलावट की गई है। जो कि खाने लायक नहीं है। उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। मिलावट कैसे और कहां हुई इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

घराडसी स्थित गोदाम के इंचार्ज हैफेड मैनेजर रतनदीप का कहना है कि आज स्पेशल गाड़ी में जो चावलों की मिलावट मिली है। वह कैसे और कहां से आई इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उनके गोदाम में किसी प्रकार की मिलावट का काम नहीं होता है। जो आरोप ट्रक ड्राइवर लगा रहे हैं वह सरासर निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें