मरीजों को नही मिल रही सुविधाएं
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल नौंवे दिन भी जारी
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नियमित करने व अन्य मांगो के समर्थन में एनएचएम कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल बुधवार को नौंवे दिन भी जारी रही। जिससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने मांगो को लेकर जिला अस्पताल के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
बुधवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हरदीप ने की। उन्होंने बताया कि इस दिन एंबुलेंस 108 के सभी कर्मचारी, आयुष विभाग, आरबीएसके, सिविल सर्जन ऑफिस स्टाफ, लेखा स्टाफ, स्टाफ नर्स, सूचना सहायक, कंप्यूटर सहायक आदि सभी कैटेगरी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जब तक कर्मचारी नियमित नही होते, उन्हे नियमित के समान वेतन व भत्ते दिए जाएं। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी सभी मांगें नही मानी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर रीना ढुल, कुलदीप शर्मा, विकास कल्याण, मीना, चंद्रपति, सुमन, सोनिया, चिंकी, नेहा, सुदेश, बमित्रा, रमेश, आशीष शर्मा, नरेंद्र बूरा, विक्रम कल्याण, संजीव, अनिल कुमार, प्रवीण रंगा, संजय, जगदीश मौजूद रहे।