कुल्तारण में सोने के मामले में धरना नौंवे दिन भी जारी
फोटो नंबर 8
कैथल। भारतीय किसान यूनियन द्वारा सोनू ढांडा के घर के सामने नौंवे दिन धरना गांव कुलतारण में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता सुखपाल मोठसरा ने की। उन्होंने बताया कि बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर रामकुमार ढांडा, सुखपाल मोठसरा, किताबो देवी, सरला देवी बैठे। धरना चलते हुए नौ दिन बीत चुके हैं। परंतु अभी तक न तो कोई अधिकारी और न ही सरकार का प्रतिनिधि धरने पर नहीं पहुंचा है। जिसके कारण पीड़ित परिवारों में भारी रोष है। जब तक प्रशासन कोई कारवाई नहीं करता तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बीरबल, पाला, रामकुमार, राजा राम, अनिल चंदाना, सुरेंद्र मलिक, महावीर ढांडा, संदीप ढांडा, संदीप, सुरेश,भूपेंद्र ढांडा, जयभगवान, महिमा अटेला, सरला मांडी, बेदी चंदाना, कृष्णा कुलतारन, राजो, कमलेश, निता, पुष्पा अटेला, पूनम, धनपती, खजानी, सलिंद्र, विक्रम, नरेंद्र, सुरेंद्र, बलिंद्र तितरम मौजूद रहे।