स्वच्छता सर्वेक्षण: 1.5 लाख की आबादी में से 4800 लोगों ने दिया ऑनलाइन फीडबैक
फोटो नंबर-10
कैथल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने शहर में सफाई को लेकर निरीक्षण तो कर लिया है। लोगों द्वारा सफाई पर दी जाने वाली फीडबैक पर नियम बदलने से सर्वेक्षण के तहत 4800 लोगों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ऑनलाइन फीडबैक दी गई है।
बता दें कि सर्वेक्षण के शुरु होने के दौरान तीन वर्ष पहले स्वच्छ मैप की एप को शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराने के उद्देश्य से शुरु किया गया था। लेकिन इस बार नियमों में बदलाव करने के बाद इसी मैप के माध्यम से शहर की साफ सफाई को लेकर फीउबैद देने की प्रकिया शुरु की गई थी। 4800 लोगों ने शहर की सफाई को लेकर अपना फीडबैक दिया है।
मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के शुरु होने से पहले ही नगर परिषद की ओर से लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया है। फीडबैक देना तो पब्लिक के हाथ में था। जितने लोगों को इसकी जानकारी थी। उन्होंने सर्वेक्षण के तहत अपना पूरा फीडबैक दिया है।