दौड़ में लड़कों में महावीर तो लड़कियों में ममता रही प्रथम
फोटो नंबर-28
ढांड। बाबू अनंतराम जनता कालेज कौल में 47वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बुधवार को लड़कों व लड़कियों की पांच हजार मीटर दौड़ करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ बलबीर सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ बलबीर सिंह व खेल संयोजक डॉ संदीप कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पारस मणी, डॉ अमित कुमार, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. विंकल, प्रो. पवन कुमार, कोच बलकार सिंह ने इमानदारी से निभाई। डॉ. पुष्पा ने बताया कि लड़कों की दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र महावीर ने प्रथम, बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष के रवि ने द्वितीय, बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम के अमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष की ममता ने पहला, डीपी एड द्वितीय वर्ष की प्रीति ने दूसरा व बीएससी स्पोर्ट्स तृतीय वर्ष की मिनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. ऋषिपाल, डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. कुसुम, डॉ. पुष्पा, डॉ. सुरभी, प्रो. अमन, मुकेश, शिवांस, निशा, राजीव गाबा, मुख्य लिपिक सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अमित, दया, राजपाल भी उपस्थित रहे।