राजेश सर्वसम्मति से बने प्रधान
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन तहसील गुहला का चुनाव संपन्न
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन तहसील गुहला की एक बैठक पुरानी तहसील कार्यालय गुहला में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजा राम ने की। बैठक में एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। जिला प्रधान राजा राम की अगुवाई में त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न करवाया गया जिसमें राजेश कुमार पटवारी हल्का गुहला को तहसील गुहला का सर्वसम्मति से प्रधान, प्रवीन कुमार कानूनगों को उप प्रधान व पवन कुमार पटवारी को सचिव चुना गया है। देव सिंह पटवारी को कैशियर, गुरदेव पटवारी को आडिटर, लाभ सिंह कानूनगो को तहसील नुमाइंदा, सुरेश व संजय कानूनगो को सहलाकर व राजेश कुमार पटवारी हल्का भुसला को प्रेस सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिला प्रधान राजा राम ने चुने गए सदस्यों को संगठन के लिए इमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। नवनियुक्त प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी साथियों द्वारा सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।च