आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन
सरकार से घोषणाओं को लागू करने की मांग
फोटो संख्या-21 व 22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवारको आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने शहर में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा। वर्कर्स अपनी छह माह पूर्व घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग कर रही थीं।
सुबह आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर जवाहर पार्क में एकत्रित हुई। जहां से प्रदर्शन करते हुई जिला सचिवालय पहुंची। नायब तहसीलदार को सीएम के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महासचिव शकुंतला ने की। उन्होंने कहा कि छह मार्च को आंदोलन के दौरान कुछ मांगों को पूरा करने की घोषणा की गई थी। सरकार ने मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया था, जिन्हें आज तक भी पूरा नहीं किया जा रहा है। वर्कर्स में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उनकी मांगें दस साल से लगातार काम कर रही वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। गर्मी व सर्दी की छुट्टी दी जाए। कैटेगरी बनाकर उनके वेतन में वृद्धि की जाए। सभी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को रिटायरमेंट पेंशन दी जाए। बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। 11 सितंबर को बढ़ाई गई वेतन की राशि तुरंत प्रभाव से दी जाए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को समय पर किराया दिया जाए।