आप ने गांव पुंजपूरा में चलाया जनसंपर्क अभियान
फोटो नंबर-28
कैथल। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मंगलवार को गांव पुंजपूरा में इंजीनियर सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की नीतियों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान आप के नेताओं ने ग्रामीणों से स्कूल, अस्पताल पर विचार विमर्श किया। सुखवीर सिंह ने कहा कि जीतने के बाद मौजूदा विधायक जय प्रकाश ने जनता की कोई सुध नहीं ली है। हर गांव में डेंगू फैला है। लेकिन सरकारी अस्पताल में इलाज की कोई सुविधा नहीं है। लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में अपनी जेब कटवानी पड़ रही है। सुखवीर सिंह के नेतृत्व में छोटी दिवाली के अवसर पर डेंगू से पीड़ित लोगों में नारियल बांटे गए। इस मौके पर मोनू, हरविंद्र, राजकुमार और सुशील सैनी व अन्य 50 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला सचिव राजवीर सिंह, जसविंद्र राणा, जोगिंद्र यादव, मास्टर जितेंद्र खेड़ी गुलाम अली मौजूद रहे।