फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज कु खिलाफ कानून का दुरुप्रयोग कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट समाज के खिलाफ कानून का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन

फोटो नंबर-34
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक गांव गुलियाणा में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना ने की। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपने कुछ मंत्रियों का बचाव करके जाट आरक्षण के लड़ाई लड़ रहे संघर्ष समिति के लोगों को मुकद्दमे में फंसाकर सीबीआई जांच का जाट समाज के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी सरकार के इस गलत रवैये को लेकर जाट समाज में भारी रोष पैदा हो गया है। सीबीआई द्वारा सोमवीर जसिया और पवन जसिया पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया। समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा को फंसाने की साजिश रची। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक का झूठा नाम आरक्षण आंदोलन 2016 की हिंसा में नाम लिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व शमशेर नीमवाला ने बताया कि भाजपा सरकार ने चार बार समाज के साथ हुए समझौतों में वादा खिलाफी के कारण जाट लोकसभा व विधानसभा चुनावों में सरकार का डटकर विरोध करेंगे और 25 नवंबर को छोटूराम धाम जसिया में जाट सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें