फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से खुश व खुशहाल: बाजीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से खुश व खुशहाल: बाजीगर
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही यात्रा के छठे चरण में विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में कई गांवों से होकर गुजरी यात्रा
विज्ञापन

फोटो नंबर-27
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका, सीवन। भाजपा के मात्र 4 वर्षों के शासनकाल में ही देश व प्रदेश में खुशहाली आई है व भारत की गिनती विश्व के श्रेष्ठ देशों में होने लग गई है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में देश व प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में धकेलने का कार्य किया। जिसे भाजपा ने सता संभालते ही इस भ्रष्टाचार रूपी दानव को जड़ से मिटाने का कार्य किया व हर कार्य ईमानदारी व पारदर्शिता से होने आरंभ हो गए। उक्त शब्द भाजपा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के 8वें चरण में कवारतन, डोहर, फिरोजपुर, रसूलपूर, पाबसर में पहुंचने पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने उपस्थित लोगों को कहे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। प्रत्येक गांव में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। हलका विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव में इस यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है व जनता के सहयोग व कार्यकत्र्ताओं के परिश्रम से 2019 के चुनावों में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्हें हलका गुहला की जिम्मेदारी सौंपी तब हमारा हलका काफी पिछड़ा हुआ था और इस पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उन्होंने पुर-जोर कोशिश की है और काफी हद तक वे कामयाबी भी हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने 12 स्कूल अपग्रेड करवाए, कन्या कॉलेज बनवाया तथा आईटीआई बिल्डिंग बनवाई। 11 पावर ग्रिड पास करवाए, बौपुर में खेल स्टेडियम बनवाया गया, पीडब्ल्यूडी विभाग के माध्यम से करीब 70 सडक़े बनवाई गईं। इस अवसर पर सरपंच सतनाम सिंह, सरपंच बलिहार सिंह, भाजपा की जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल, गुहला ब्लाक समिति के चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण मोरे, मार्केट कमेटी के चेयरमैन संजय सैनी, वाइस-चेयरमैन संगीत बंसल, भाजपा नेता नरेश मुंजाल, केके आनंद, सुरता राम शर्मा, बलवंत चौहान, मांगे राम जिंदल, निर्भय औलख, जयप्रकाश सीड़ा, यशपाल राणा, हरजोत वडैच, रजनीश गुप्ता, हरदीप कंबोज, मलकीत सिंह, डॉ ओमता राम, बलवीर सिंह, रूड सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, काला सिंह पटवारी, काका रसूलपुर, मंजीत मांझला, सरपंच पुष्पेंद्र सिंह, टोनी, राजू, गजे सिंह, सतबीर, बिट्टू, अजैब, चांदी, अमरीक, सुरेश, गगन कंबोज, कृष्ण गुज्जर, कृष्ण कुमार आनंद, शाम सरदाना न बरदार, यशपाल राणा नंबरदार, तिलक रहेजा तिलकी, बिट्टू सैनी, सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें