फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स अप पर वायरल हुआ बच्चे के लिए रक्त की जरुरत का मैसेज तो अस्पताल में रक्त देने के ईच्छुक लोगों का लगा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
व्हाट्स एप पर वायरल हुआ बच्चे के लिए रक्त का मेसेज, अस्पताल में रक्त देने वालों का लगा तांता
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेढ़ साल के बच्चे को बीमारी में रक्त की जरूरत का एक मेसेज बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे पढ़कर शाम तक भारी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे। हालांकि सुबह ही एक दानी सज्जन मिल गए थे और बच्चे की जरूरत पूरी हो गई थी। लेकिन शाम तक अस्पताल में रक्त देने के इच्छुक लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को गांव हरसौला निवासी बिंदर अपने भतीजे अर्शित को दस्त व उल्टी की शिकायत पर करनाल रोड पर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में लाया गया था। जिस पर डॉक्टर ने बच्चे में खून की कमी बताई। डेढ़ वर्षीय अर्शित का ब्लड ग्रुप बी नेगिटिव था। जिस पर उन्हें खून नहीं मिल रहा था। इस पर उसके चाचा बिंदर ने व्हाट्स एप ग्रुप में खून की जरूरत का संदेश एक ग्रुप में डाल दिया। यह एक ग्रुप से चलते चलते करीब 50 ग्रुपों में पहुंच गया। जिस पर सुबह से लेकर शाम तक करीब 150 से अधिक लोग खून देने के लिए पहुंच गए। लेकिन बच्चे को खून चंद घंटो में ही मिल गया। उसके बावजूद भी काफी लोग मदद के लिए अस्पताल में पहुंचे। वहीं अस्पताल के डॉक्टर समीर गुप्ता ने बताया कि बच्चे की मदद के लिए उनके पास सैकड़ों फोन भी आए। जिस पर उन्होंने सभी लोगों को खून मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें