फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रुटों पर चलने वाली 55 में 40 बसों को भेजा रोहतक, बाकि 15 बसों से सहारे चले रुट

विज्ञापन
विज्ञापन
55 में से 40 बसें भेज दीं रोहतक कृषि मेला, भटकते रहे मुसाफिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रोहतक में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय एग्री समिट किसान मेले के लिए रोडवेज विभाग ने 40 बसों को रोहतक भेज दिया। इस कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। रोडवेज विभाग ने सरकार के आदेशानुसार चार रूटों पर चलने वाली 55 बसों में से 40 बसों को रोहतक भेज दिया। इन रूटों पर बाकी बची 15 बसों के सहारे यात्रियों ने अपना सफर तय किया। लेकिन इस सफर के लिए विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को कई घंटों तक बसों के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़े रहना पड़ा।
कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाले यात्री रहे बे-बस, असंध व चीका के लोकल रूटों पर चलाई नाम मात्र बसें
रोहतक में आयोजित किसान मेले के लिए कुरुक्षेत्र, जींद और असंध व चीका के रूट पर चलने वाली 40 बसों को भेजा गया है। इस कारण इन रूटों पर जाने वाले यात्री बे-बस दिखाई दिए। बता दें के जींद और कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली बसों की संख्या पहले ही बहुत कम है और विभाग ने इन्हीं रूटों पर बसो को कम कर यात्रियों को परेशान करने का काम किया। इसके साथ ही असंध व चीका रूट पर भी केवल नाममात्र ही बसों को चलाया।
विज्ञापन


बस के इंतजार में कई घंटों तक भटकते रहे यात्री
कुरुक्षेत्र और जींद जाने वाले यात्री कई घंटों तक बस के इंतजार में भटकते दिखाई दिए। जींद निवासी सुमित ने बताया कि वह पिछले दो घंटों से जींद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। लेकिन एक भी बस नहीं मिली।
भिवानी जाने वाले जगदीश कुमार ने कहा कि उसका अंबाला में व्यापार है। शनिवार था तो छुट्टी के दिन जींद से होकर वापस घर जाना था। लेकिन वह एक घंटे से जींद की बस का इंतजार कर रहा है। उसे बस नहीं मिली।
विद्यार्थी विकास कुमार ने बताया कि वह जींद के गांव नगूरां से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। आज वापस अपने घर जा रहा है। वहां से कैथल की बस भी मिली नहीं मिली। पिहोवा होकर कैथल आना पड़ा। लेकिन कैथल आने के बाद जींद की पिछले ढाई घटो से कोई बस नहीं मिली। यमुनानगर निवासी सोनिया रानी ने बताया कि वह अपनेे बच्चों के साथ कैथल में आई थी। अब उसने वापस यमुनानगर जाना था।

इन रूटों पर इतनी बसें गईं रोहतक
रोडवज विभाग ने कुरुक्षेत्र में जाने वाली 12 बसों में से 10, जींद जाने वाले वाली 15 बसों में 10, चीका जाने वाली 15 में 10 और असंध जाने वाली 13 बसों में 10 बसों को रोहतक में किसान मेले में भेजा गया है। इसी प्रकार से रविवार को 20 और बसें रोहतक में जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार के आदेशों का पालन
रोडवेज के जीएम रामकुमार ने बताया कि उन्होंने जिन बसों को रोहतक में भेजा है, उसे सरकार के आदेशों के अनुसार भेजा गया है। विभाग ने सरकार के आदेशों का पालन कर बसों को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें