फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 अप्रैल से बनेंगे जिले में पासपोर्ट, एक दिन में हो सकेंगे 50 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में पांचवा पासपोर्ट केंद्र बनेगा कैथल में
विज्ञापन

4 अप्रैल से बनेेंगे जिले में पासपोर्ट, एक दिन में हो सकेंगे 50 आवेदन
कैथल। आगामी 4 अप्रैल से जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अंबाला जाने की बजाए कैथल में ही सेवा मिल सकेगी। बड़े डाकखाने में इसके लिए कार्यालय बना दिया गया है। वीरवार को चंडीगढ़ के पासपोर्ट कार्यालय से आईजी शिवास कविराज ने कार्यालय का दौरा किया और बताया कि सांसद राजकुमार सैनी 4 अप्रैल को इस कार्यालय का शुभारंभ कर देंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन यहां 50 लोगों के पासपोर्ट बन सकेंगे। निरीक्षण के दौरान आईजी के साथ कुरुक्षेत्र से डाक विभाग के अधीक्षक आईसी गर्ग, इंस्पेक्टर डाकघर मुकेश सिंगला, पोस्टमास्टर विजय सिंगला भी मौजूद रहे।
पासपोर्ट के लिए रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बड़े डाकखाने में ही पासपोर्ट कार्यालय बना दिया गया है। डाकघर में पीछे पड़े खाली क्वार्टरों में यह कार्यालय बनाया जाएगा। जिसमें तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कंप्यूटर सहित अन्य सामान भी लगाए जाने की पूरी तैयारी है। वीरवार को अधिकारियों ने इन्हीं तैयारियों का बारीकि से निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

आईजी पासपोर्ट कार्यालय शिवास कविराज ने बताया कि कैथल प्रदेश का पांचवां जिला होगा, जहां यह पासपोर्ट बनाए जाने की सुविधा होगी। अब तक करनाल, हिसार, पानीपत व यमुनानगर में यह सुविधा पहले से ही मौजूद है। इस कार्यालय में विदेश मंत्रालय, पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य नियुक्त होंगे। इस अवसर पर डीएसपी सतीश गौतम, तरुण सैनी भी मौजूद थे।
अंबाला जाने की जरूरत नहीं होगी, एक दिन में 50 पासपोर्ट बनेंगे : आईजी ने बताया कि अभी तक कैथल के लोगों को पासपोर्ट के लिए अंबाला जाना पड़ता था। लेकिन अब कैथल में ही यह सुविधा होगी। इसके लिए बाकि प्रक्रिया तो वैसे ही होगी, जैसी अब है। ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के बाद बस अंबाला की बजाए कैथल कार्यालय में आना होगा। यहां एक दिन में 50 अप्वाइंटमेंट अटेंड होंगी।
विज्ञापन

जिले से काफी गांवों में विदेशों में रहते हैं लोग, होगा बड़ा फायदा : जिले के गुहला-चीका, पूंडरी सहित कैथल ब्लॉक से भी हजारों की संख्या में लोग विदेशों में रहते हैं। पासपोर्ट के लिए इन लोगों को काफी परेशानियां होती थीं। अब पासपोर्ट संबंधी कार्य कैथल में ही होंगे तो इनके लिए बड़ी राहत की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें