फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट से गुजर रही है सीवन गोशाला, सरकार ने नहीं की सहायता को करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशाला में खर्चे बढ़े पर नहीं मिल रही आर्थिक सहायता
विज्ञापन

आर्थिक संकट से गुजर रही है सीवन गोशाला, पशुओं के चारे का संकट बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गोशाला सेवा समिति के उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सीवन गोशाला काफी घोर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। पिछले चार वर्षों से गोमाता के लिए चारे का संकट बना हुआ है। भाजपा सरकार से अभी तक नाममात्र ही आर्थिक सहायता मिली है। जबकि गोशाला का खर्च भी बढ़कर प्रतिदिन लगभग 40 हजार के करीब है। इसके अलावा सुचारु रूप से व्यवस्था चलाने के लिए और भी अलग से खर्चे हैं, जो कि पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे गायों के रखरखाव में काफी दिक्कत आ रही हैं। गोशाला में गायों की संख्या बढ़कर लगभग 1400 के करीब हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर के प्रयासों से गोशाला को आर्थिक सहायता दी थी। जुलाई 2014 में भी चीका रैली में पूर्व मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान सीवन गोशाला को देने की घोषणा की थी। पर अक्तूबर 2014 में भाजपा की सरकार आ गई व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अनुदान को रोक दिया। इस अवसर पर उनके साथ कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद राजू, प्रधान नरेंद्र सैनी, रामरत्न सैनी, पाली सैनी, जितेंद्र रत्न, मोहन शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुग्रीव शर्मा, चंद्रभान सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें