पालिका ने नहीं कराई फॉगिंग तो खुद की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए गुरू गोरख नाथ भंडारा सेवा समिति ने पहल की है। समिति की ओर से शहर के सभी वार्डों में डेंगू बचाव के लिए फॉगिंग कराई जा रही है।
संस्था के प्रधान महेन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि इस समय कैथल शहर डेंगू की चपेट में हैं। डेंगू के मरीज लगातार अस्पतालों में बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ समाजसेवी संस्थाओं को भी आगे आना होगा। इसके लिए उनकी समिति ने पहल करते हुए विभिन्न स्थानों पर फॉगिंग कराने का निर्णय लिया है। चार दिन में सारे कैथल शहर में दवा का छिड़काव कराएंगे। बताया कि, शमशेर सिंह, रवि सिंह, भीम सिंह, संजय सैनी, कर्मा, पाली राम, रुलदू, काका, सतबीर, भीरा राम भी अपना सहयोग दे रहे हैं।