अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी।
इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने पर कार्यकर्ताओं का सात पीढिय़ों का प्रबंध बांध देंगे। सोमवार को वे गुरु ब्रह्मानंद चौक पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वे 14 दिन के लिए पेरोल पर आए हुए है और दिनरात प्रदेश में घूमकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के षडय़ंत्र के चलते युवाओं को रोजगार देने की सजा काट रहे है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पार्टी जिलाध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा, पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह व मक्खन सिंह, रणदीप कौल, लीलाराम म्यौली, हलका प्रधान ओमप्रकाश कैरा, सतपाल टाया, जोगीराम पूंडरी, सुलतान मुन्नारेहड़ी, कंवरजीत वालिया, रामपाल लाकड़ा, रमेश बिहान भी मौजूद थे।