फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैस में अंडर 17 की लड़कियों में फरीदाबाद, अंडर 19 में चरखी दादरी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेस अंडर 17 की लड़कियों में फरीदाबाद, अंडर 19 में चरखी दादरी बना चैंपियन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंडर 17 व 19 राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिन की प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए कुल 2200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 17 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन चैस व कराटे प्रतियोगिता करवाई गई। कराटे प्रतियोगिता आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में हुई। जबकि चैस के गेम हिदू कन्या स्कूल के सेमीनार हाल में हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने विजेता बच्चों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर धारीवाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी गंगादत्त यादव, जिला के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सुरेश गुलशन, जिला के सभी प्राचार्य, सहायक शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह, ईश्वर ढांडा, शिवचरण, जयप्रकाश, डीपी अनिल, संदीप सौंगल, रामगोपाल, नीलम रानी, पंकज शर्मा, दलबीर नैन, चरण सिह, विजय, रामेश्वर, प्रतिभागी टीमों के प्रभारी, शिक्षा विभाग के डीपीई एवं पीटीआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर 17 राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों व लड़कियों की अंडर 17 चेस व कराटे प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान र्क्वाटर फाइनल मुकाबले हुए। हैंडबाल की प्रतियोगिता जाट कॉलेज के मैदान में हुई जबकि कराटे प्रतियोगिता आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में हुई। वहीं अंडर 17 की लड़कियों की कराटे प्रतियोगिता में 32 किलो भार वर्ग में कैथल की रीतू ने पहला, यमुनानगर की वेदिका ने दूसरा, 36 किलो भार वर्ग में हिसार की किरण ने पहला, कैथल की अलीशा ने दूसरा, 40 किलो भार वर्ग में हिसार की प्रीति ने पहला, कैथल की दिव्या, 44 किलो भार वर्ग में यमुनानगर की तानवी सैनी ने पहला, रोहतक की कनिका ने दूसरा, 48 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी की मनीषा ने पहला, हिसा की स्मृति ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 19 लड़कियों की दूसरे चरण की चैस प्रतियोगिता में चरखी दादरी की रिंकू ने हिसार की शालिनी, सोनीपत की हिरती ने फतेहाबाद की काजल को हराया। जींद की गरिमा ने कुरुक्षेत्र की प्रिया को, कैथल की मन्नत ने रेवाड़ी की आरती को हराया। अंत में चैस में अंडर 17 की लड़कियों में फरीदाबाद ने पहला, झज्जर ने दूसरा व कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से अंडर 19 की लड़कियों की चैस प्रतियोगिता में चरखी दादरी ने पहला, जींद ने दूसरा व झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें