फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज अधिकारी के खिलाफ वन मजदूरों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेंज अधिकारी के खिलाफ वन मजदूरों ने की नारेबाजी
विज्ञापन

कैथल। वन विभाग मजदूर यूनियन द्वारा रेंज अधिकारी के खिलाफ दिया जा रहा धरना व प्रदर्शन जारी है। धरने की अध्यक्षता जिला सचिव रोहताश ने की व संचालन दलेल बाकल ने किया। धरने में महिलाओं ने भी भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि कई मजदूरों की पिछले 2 वर्ष से कई मजदूरों की चार महीने से पेमेंट नहीं दी गई है। जिसकी वजह से मजदूरों को अपना घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की दूसरी रेंजों के मजदूरों को पैसे मिल चुके है, लेकिन अधिकारी सरकार से पैसे ना आने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रहा है। धरने में ईश्वर रमाणा, रेंज प्रधान चंदगी राम, राजा सौंगल, मामू बरसाना, अभेराम, रामकुमार व टेका पाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं रेंज अधिकारी सुनील जांगड़ा नेे कहा कि उन्होंने अभी 20 जुलाई को पदभार संभाला है और उसके बाद उन्होंने 24 जुलाई को सभी मजदूरों के पेमेंट के मस्टरोल बनाकर भेज दिए थे। अब पेमेंट मजदूरों के खातों में आनी है मुख्य कार्यालय से, जिसमें कुछ समय लग जाता है। जो 2 वर्ष की बकाया पेमेंट की बात कर रहे है, वो उनसे पहले का बकाया है, जिसके बारे में उन्हें कुछ मालूम नहीं है कि उसकी अदायगी क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें