कपड़ा दुकानदार को दी जान से मारने की धमकी
कैथल। कपड़ा दुकानदार को जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भगवान दास बंसल ने चौकी पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पूंडरी में बस स्टेंड के सामने कपड़े की दुकान करता है। 27 जुलाई को जब वह अपनी दुकान के सामने के रास्ते की मरम्मत करवा रहा था। उस समय सुबह 9 बजे वहां पर फतेहपुर-पूंडरी निवासी सतपाल जो ट्रंक पेटी व अलमारी बनाने का काम करता है, आया। उसने उसे गालियां दीं। इसके बाद पुलिस चौकी में भी वह गालियां देते हुए जान से मारने देकर गया। पुलिस ने भगवान दास बंसल की शिकायत पर सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।