फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी करेगी हरिगढ़ किंगन में हुए हमले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सदस्यीय कमेटी करेगी हरिगढ़ किंगन में हुए हमले की जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गांव हरिगढ़ किंगन में 19 जुलाई की रात को बिजली कर्मचारियों को छुड़ाने गए पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के संबंध में हरिगढ़ व आसपास के आधा दर्जन गांवों के लोग बुधवार को हलका विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया। ग्रामीणों की तरफ से अगुवाई कर रहे भूपेंद्र सिंह जैलदार ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि हरिगढ़ के किसी भी ग्रामीण की पुलिस पर हमला करने की कोई मंशा नही थी। मकान के अंदर बंद बिजली कर्मचारियों को बाहर निकालने व बिजली की जांच करने के समय को लेकर चीका थाना प्रभारी व ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही थी कि तभी कैथल से आई पुलिस की टीम ने बिना कुछ जाने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया।
अंधेरे में अचानक हुए हमले से बचने के लिए कुछ लोगों ने जवाब में ईंटें फेंक दी, जो पुलिस कर्मचारियों को जाकर लगी। विधायक कुलवंत बाजीगर व भूपेंद्र सिंह जैलदार की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीआईडी के आईजी अनिल राव को ग्रामीणों से मिल पूरा मामला समझने को कहा। बाद में आईजी अनिल राव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पूरे मामले को बारीकि जानी। गांव के सरपंच निर्मल सिंह, पूर्व सरपंच जोरा सिंह, बलवंत सिंह आदि ने आईजी के समक्ष घटना को लेकर खेद प्रकट किया। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा गांव इस संबंध में पहले ही हलका विधायक कुलवंत बाजीगर व डीएसपी सुल्तान सिंह से मिल माफी की अपील कर चुका है। ग्रामीणों की बात सुनने के बाद आईजी अनिल राव ने भरोसा दिलाया कि इस मामले की जांच के लिए वे पांच सदस्यीय कमेटी का गठने करेंगे। जब तक यह कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश नहीं करेगी तब तक किसी भी ग्रामीण को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि गांव हरिगढ़ किंगन में हुई घटना दुखदायी है। गांव के लोगों ने भी घटना पर दुख व्यक्त कर माफी की अपील की है। बुधवार को ग्रामीणों को मुख्यमंत्री से मिलवा मामले में राहत दिलवाने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। अपने स्तर पर ग्रामीणों को राहत दिलाने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें