मुख्यमंत्री दो दिन तक रहेंगे कैथल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगामी 24 व 25 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय कैथल प्रवास करेंगे। यह जानकारी डीसी संजय जून ने दी। उन्होंने सीएम के प्रवास के मद्देनजर निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों तथा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन को गंभीरता से लें। मुख्यमंत्री द्वारा जिला कैथल के लिए की गई घोषणाओं के शिलान्यास व उद्घाटन किया जाना प्रस्तावित है, ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
डीसी मंगलवार को संजय जून ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दो दिवसीय कैथल प्रवास के दृष्टिगत मुख्यमंत्री घोषणा एवं सरकार के फ्लैगशीप कार्यक्रम के क्रियान्वयन की लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक में भाग ले रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित शिलान्यास व उद्घाटन किए जाने वाले विकास कार्यों की भी संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सीएम विंडो, बिजली विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में किए गए कार्य, लिंगानुपात को संतुलित करने के लिए पीएनडीटी के क्रियान्वयन के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों में जारी मुकदमों की जानकारी भी एकत्रित करने को कहा।