फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब को लेकर चला विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ चला विशेष अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शराब के अवैध खुर्दों व तस्करों पर सोमवार शाम पुलिस ने बड़ा जांच अभियान चलाया। 5 जगहों से 1581 बोतल शराब बरामद की गई, जिसमें 1242 बोतल ठेका शराब देशी, 120 बीयर तथा 219 बोतल अंग्रजी शराब शामिल है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चीका की चौकी अरनौली प्रभारी एएसआई राजबीर सिंह व एएसआई कृष्ण कुमार शाम के समय कमहेड़ी क्षेत्र में गस्त व नाकाबंदी किए हुए थे। पंजाब की तरफ से आई गाड़ी में अंग्रेेजी व देशी शराब की बोतल, अद्धे तथा पव्वे की पेटिया बरामद हुई। पुलिस ने काबू किए गये 2 आरोपी शेर सिंह निवासी बलबेहड़ा (जिला पटियाला) पंजाब तथा सीताराम निवासी मैमडा समस्तीपुर (बिहार) शराब बारे कोई परमिट/लाइसेंस नहीं दिखा सके। जांच करने पर वाहन से 1020 बोतल ठेका शराब देशी, 216 बोतल ठेका शराब अंगेजी तथा 120 बोतल बीयर बरामद की गई, जिनमें सौंफी, क्लब, संतरा, सौंफिया, वैट 69, डीएसपी ब्लैक, आरसी, इंपीरियल ब्ल्यू, ब्लडर प्राईड, सिगनेचर, मैजिक मोमेंट, बटर डायमंड, 100 पाईपर, ब्लैक डॉग तथा बीनी मार्का की शराब की बोतल, अद्धे व पव्वे शामिल है। गाड़ी व शराब कब्जे में लेकर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य मामले में थाना राजौंद पुलिस के हेडकांस्टेबल राजकुमार ने बिरथे-बाहरी क्षेत्र स्थित एक ट्यूबवेल कोठा सोनू निवासी बाहरी के कब्जा से 180 बोतल ठेका शराब देशी, ढांड पुलिस के एचसी रनदेव सिंह की टीम गांव बेगपुर बस अड्डा पर अवैध खुर्दे में रघुबीर सिंह निवासी वजीरखेड़ा के कब्जा से 9 बोतल, थाना सदर के हेडकांस्टेबल सतीश कुमार की टीम ने सोमवार को ही सिरटा से इसी गांव निवासी बंटी के कब्जा से 3 बोतल अंगेजी तथा 8 बोतल देशी सहित 11 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस के हेडकांस्टेबल जोगिंद्र सिंह ने मुंदड़ी से इसी गांव निवासी राजाराम को काबू कर आरोपी के कब्जा से 25 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें