फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में 130 किलोग्राम चटर-पटर पटाखे बरामद

Sun, 30 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से रखे 130 किलोग्राम चटर-पटर पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बाड़ा मालिक और पटाखा निर्माता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस के एचसी विकास की टीम शाम को ब्रह्मानंद चौक फतेहपुर पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि चीमा कालोनी, पूंडरी निवासी विक्की ने नरेश के बाड़ा में अवैध रूप से पटाखे रखे हैं। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के पुण्डरी इंचार्ज दर्शन सिंह के साथ रेड की गई। मौके पर विक्की मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बाड़ा मालिक नरेश मौके पर आए और बताया कि बाड़ा उन्होंने विक्की को किराये पर दिया है और विक्की ही पटाखे बनाने का काम करता है। बाड़ा की जांच के दौरान 15 पेटियों में कुल 130 किलोग्राम चटर-पटर बरामद हुए। नरेश पटाखों के लिए कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। पूछताछ में पता चला कि यह सारा सामान विक्की का है। इस मामले में थाना पूंडरी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें