फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी के नाम पर ठगे 13 लाख

Fri, 04 Oct 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को विदेश भेजकर नौकरी दिलवाने के नाम पर दो आरोपियों ने 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजौंद निवासी रमेश कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने कलायत निवासी एजेंट कृष्ण कुमार गर्ग व मुकेश कुमार गर्ग से संपर्क किया। 2022 में एजेंटों ने उसे चेक रिपब्लिक में भेजकर एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने की बात कही। साथ ही कहा कि उसका रहने और खाने का खर्च भी कंपनी देगी।
विज्ञापन


रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इसके लिए 13 लाख रुपये मांगे। उसने छह लाख रुपये का सिक्योरिटी चेक भरकर दे दिया और हस्ताक्षर कर दिए। आरोपियों ने उससे अन्य राशि भी ले ली और 31 अक्तूबर 2023 को चेक रिपब्लिक भेज दिया। वहां पहुंचकर पता चला कि एजेंट ने उसके धोखा किया है और सिर्फ पैसे ऐंठने के चक्कर में उसे विदेश भेजा। जिस कंपनी में उसे भेजा गया था, वह वहां पर रहने के पैसे भी लेते थे और खाने का खर्चा खुद का था। उसे तीन महीनों तक बिना वेतन के वहां पर रहना पड़ा। तीन माह के बाद वह वापस भारत आ गया।

यहां आकर आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने माफी मांगते हुए उसे दोबारा विदेश भेजने की बात कही। चार महीने के लिए फिर से चैक रिपब्लिक भेज दिया। वहां जाने के बाद फिर से वही पहले जैसे हालात रहे तो उसे चार माह बाद वापस आना पड़ा। यहां आकर जब आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपियों ने उससे 13 लाख रुपये ठग लिए। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें