संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी में हुए राज्य स्तरीय बिजनेस फेस्ट सिनर्जी के तहत पांच प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इनमें से चार प्रतियोगिताएं जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया। यह जानकारी प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने दी।
उन्होंने कहा कि टैगलाइन प्रतियोगिता में तनु, बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान के साथ नकद राशि और सर्टिफिकेट प्राप्त किया डेक्लामेशन प्रतियोगिता में पलक, बीकॉम प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिबेट प्रतियोगिता में नव्या, बीकॉम तृतीय वर्ष, अक्षिता, बीएससी तृतीय वर्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
केस स्टडी में साक्षी, एम कॉम प्रथम वर्ष व रिया बीएससी प्रथम वर्ष ने द्वितीय स्थान व नकद पुरस्कार संग सर्टिफिकेट प्राप्त किया। कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग की प्राध्यापिका प्रियंका गोयल ने डेक्लामेशन प्रतियोगिता व डिबेट प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य की भूमिका निभाई।
इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व कॉमर्स विभाग से प्रियंका बिंदलिश, रितु गुप्ता व सोनिया उपस्थित रहे।