गुहला-चीका। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं ने ब्लॉक स्तर पर आयोजित अंडर-17 सुब्रतो इंटरनेशनल फुटबॉल कप जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक जसकरण सिंह ने बताया कि कप जीतने वाली स्कूल की 13 छात्राओं को चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बधाई देते हुए आगे भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि कन्या स्कूल चीका की छात्राएं शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी खूब नाम कमा रही है।