फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार से 13 पेटी देसी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 171 बोतल देसी शराब और 200 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने कहा कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पहले मामले में थाना राजौंद की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने राजौंद में कार सवार खेड़ी सिम्बल वाली निवासी ब्रजेश और राजौंद निवासी रणबीर को काबू किया। कार की तलाशी लेने पर पिछली सीट और डिग्गी से 13 पेटी देसी शराब बरामद हुई। इनमें 60 बोतल, 48 अध्धे और 300 पव्वे शामिल थे।
विज्ञापन

बाड़े में प्लास्टिक ड्रम से मिला 200 लीटर लाहन : दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गांव चौशाला में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने गांव निवासी सलिंद्र सिंह के बाड़े पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां रखे प्लास्टिक ड्रम से 200 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें