कैथल। सरकारी आदेशों की अवहेलना करके धान के अवशेष जलाने के अलग अलग मामलों की जांच में पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एचसी राजेश कुमार, एचसी संदीप, एसआई मनबीर की टीम ने डेरा बलबेहडा निवासी आरोपी गुरबक्श सिंह, चीका निवासी सतीश कुमार, गगडपुर निवासी गुरदयान सिंह व परमजीत, हरिगढ़ किंगन निवासी टेक सिंह को गिरफ्तार किया।
थाना गुहला पुलिस के एचसी वेदपाल की टीम ने सुल्तानियां निवासी आरोपी जंगीर सिंह, खरौदी निवासी दिलप्रीत सिंह व बिल्लू राम को गिरफ्तार किया। थाना तितरम पुलिस के एएसआई रोहतास ने आरोपी हरसोला निवासी प्रवीन कुमार व देबन निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किय। थाना कलायत पुलिस के एएसआई संजय व एचसी राजेश कुमार की टीम ने कैलरम निवासी आरोपी रामदिया व खरक पांडवा निवासी जयपाल को गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में थाना सदर पुलिस के एचसी कुलदीप सिंह की टीम ने मानस निवासी आरोपी सतबीर को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अधिकारी की शिकायत के अनुसार उपरोक्त आरोपियों ने पराली के अवशेष जलाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ की पुलिस की आगामी जांच जारी है।