फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वर्ष 2024 में पकड़े गए 123 नशा तस्कर

Tue, 18 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने वर्ष 2024 में 123 नशा तस्कर काबू किए हैं। यह जानकारी एसपी राजेश कालिया ने दी। उन्होंने बताया कि कैथल में तीन नशा तस्करों की काली कमाई से अर्जित संपत्ति को तहस नहस किया जा चुका है और तीन नशा तस्करों की करीब दो करोड़ दो लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

एसपी ने बताया कि नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में नशा तस्करी के 83 मामले दर्ज कर यह सफलता हासिल की है। गिरफ्तार 123 नशा तस्करों के कब्जे से 12 किलो 620.135 ग्राम अफीम, 376.55 ग्राम चरस, 13.853 किलोग्राम चूरा पोस्त, 9.307 किलोग्राम गांजा, 506.852 किलोग्राम डोडोपोस्त, 148.520 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), नौ ग्राम स्मैक, 501 इंजेक्शन व 7305 नशीली गोलियों सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के करीब 10-12 अन्य नशा तस्करों को भी चिह्नित किया गया है, उनके खिलाफ भविष्य में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने और उन्हें अपराध और नशे से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों और गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 25 खेल प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है, जो युवाओं को प्रतिदिन खेल क्रीडाएं करवाते है। इसके अलावा डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में गठित की गई नशा जागरूकता टीम में शामिल पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार तथा होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम सहित सभी थाना प्रबंधकों की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेमिनार, रैली आदि कार्यक्रमों के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया जा रहा है। वर्ष 2024 में 2874 कार्यक्रम आयोजित कर करीब चार लाख लोगों तक नशा ना करने का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें