48 घंटे बीतने के बाद भी शांत नहीं हुई पराली के ढेरों की आग
कब बुझेगी पूंडरी में पराली के ढेरों सुलगती आग
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। मंगलवार शाम चार बजे पूंडरी से कैथल रोड पर लगी आग लगभग 48 घंटे बीतने के बाद भी जिला प्रशासन व आस पास के पराली के ढेरों व खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए खतरा बनी हुई है। हालांकि आग पर दमकल विभाग के कर्मियों ने लगभग काबू पा लिया है। लेकिन अब भी दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर रह-रह कर ढेरों में जल रही या सुलग रही आग के पूरी तरह से बुझने का इंतजार में तैनात है। वहीं यह आग जहां पराली के स्टाक के मालिकों को लाखों का चूना लगा गई वहीं जिला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। वीरवार को जहां पारा 37 डिग्री को पार करने वाला है वहीं पुलिस कर्मी व दमकल कर्मी गर्मी को सहते हुए सुलगते पराली के ढेरों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
बहस का मुद्दा बन चुकी है पराली के ढेर में लगी आग : कस्बावासियों राजकुमार गर्ग, मोहन राणा, ज्ञानचंद, योगेश उप्पल, हरीश लाल, संदीप गर्ग, नरेंद्र गोलन, पवन कुमार, जयपाल सिंह व राजेश का कहना है कि नियमों के अनुसार हाइटेंशन तारों के नीचे लोग भवन भी नहीं बना सकते लेकिन प्रशासन की नाक के नीचे यहां पर तो हजारों एकड़ धान की पराली स्टाक की हुई है। जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। गनीमत यह रही कि मौसम साफ रहा वरना जितनी यहां पर पराली का स्टाक है वो पूरे शहर को बर्बाद कर सकती है। लोगों का कहना है कि इस मुख्य सड़क से प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन पराली की ढेर पर इनकी नजर न पड़ना भी सवालिया निशान पैदा कर रहा है।
थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि वे और उनकी टीम पिछले दो दिनों से यहां पर आग पर काबू पाने के प्रयास में है। अभी तक उनके पास कोई भी शिकायत नहीं आई है।
फोटो संख्या-14 व 15