फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर जैसी उपाधि लगे लोगों को गद्दार कहने पर किसान युवा मोर्चा ने फूंका दुष्यंत चौटाला व रामकुमार गौतम का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान युवा मोर्चा ने फूंका पुतला
विज्ञापन

सर जैसी उपाधि लगे लोगों को गद्दार कहने पर दुष्यंत चौटाला व रामकुमार गौत्तम के खिलाफ भड़के
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सर जैसी उपाधि लगे लोगों को सांसद दुष्यंत चौटाला व पूर्व विधायक रामकुमार गौत्तम द्वारा गद्दार कहने के रोष स्वरूप किसान युवा मोर्चा कैथल ने करनाल रोड बाईपास पर सर छोटू राम के स्मारक पर दुष्यंत चौटाला व रामकुमार गौत्तम का पुतला फूंका व उनके खिलाफ रोष प्रकट करते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए किसान युवा मोर्चा कैथल के संयोजक सुभाष बड़सीकरी, काला प्यौदा, राजेश प्यौदा, एडवोकेट पवन ढुल, ओमप्रकाश ढांडा व रणधीर बालू ने कहा कि देश के इतिहास में दीन बंधू छोटू राम का नाम हमेशा किसान जागृति से जुड़ा रहा है। बड़सीकरी ने कहा कि छोटू राम के आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर ही आज का किसान और मेहनतकश मजदूर एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है क्योंकि उनका पूरा जीवन इन्हीं की सेवा को समर्पित रहा है। ऐसे महान पुरुष के लिए इस तरह के अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना सरासर गलत है, इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें