फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलरम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नहीं हुआ निर्माण, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन न होने से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

कैलरम में दो वर्ष पहले स्वास्थ्य केंद्र का गिर चुका है भवन, पटवार भवन के एक कमरे में चल रहा अस्पताल
फोटो नंबर-31
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कैलरम गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन गिर जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। सरपंच नाथू राम ने बताया कि गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि लगभग 35 वर्ष पहले बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 15 वर्ष पहले विभाग द्वारा कंडम घोषित कर दिया गया था और दो वर्ष पहले भवन पूरी तरह से गिर चुका है। गांव में मरीजों की सहुलियत के लिए पहले ग्राम पंचायत भवन में स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज के लिए बैठाया गया था। लेकिन पिछले दो वर्ष से पंचायत भवन भी जर्जर हो चुका है। अब स्वास्थ्य कर्मियों को पटवार भवन के एक कमरे में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों के इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंडम भवन को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा दो वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा भवन निर्माण के लिए कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग और जिला चिकित्सा अधिकारी को भेजा गया था।
विज्ञापन

सुविधाओं का अभाव : नरेश कुमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एमपीएचडब्ल्यू नरेश कुमार और बीरमति ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी ग्रामीणों को जो सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध होती है वे सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पटवार भवन के एक छोटे से कमरे में मरीजों की जांच की जाती है। पटवार भवन में बने केंद्र में पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। आपातकालीन स्थिति में मरीज को केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई है रिपोर्ट : कुलदीप सिंह
कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि उपमंडल के कई सब सेंटरों की जहां-जहां नव निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जाना है उनकी रिपोर्ट विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भेजी गई है। अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें