आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, हड़ताल जारी
बस अड्डे पर फूंका पुतला
फोटो नंबर 3 व 4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों द्वारा लघु सचिवालय से प्रदर्शन करते हुए नए बस स्टैंड परिसर में विभाग द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस की प्रतियां जलाई। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन द्वारा धरना 21वें दिन लघु सचिवालय में जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला उपप्रधान राजबाला ने की। मंच संचालन नीतू ने किया।
राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि 20 फरवरी सभी आंगनबाड़ी केंद्र ताला लगा हुआ है। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर के धरने को समाप्त करवाने के लिए विभाग द्वारा सभी वर्करों व हेल्परों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सेंटरों पर कारण बताओं नोटिस की प्रतियां विभाग द्वारा चिपकाई गई। विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करके धरने को समाप्त करवाना चाहता है। परंतु वर्कर व हेल्पर अपनी मांगों को पूरा करवाने की विभाग से मांग कर रही है। विभाग द्वारा 1500 वर्कर व हेल्परों को कारण बताओं नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद लघु सचिवालय से प्रदर्शन करते हुए नए बस स्टैंड परिसर में जाकर विभाग द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस की प्रतियां जलाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन द्वारा करनाल में सीएम आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर रीना, राजबाला, धनपती, नीतू, कमला, शशी, निर्मला, रेखा, अंजू, नीलम, रामभेतरी, अनीता, सलमा, कुसुम, राजपति, सुनीता, अनीता, अंजू मटौर मौजूद रहे।